Skip to content
ताज़ा खबर
अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधों
10 Nov 2026 हरदा 29°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : देशी प्लेन मदिरा का (एम.आर.पी.) मूल्य से अधिक पर बेचने पर एक दिवस लायसेंस निलंबित और दस हजार का जुर्माना

1 min read
Text Size:

Narmadapuram news : देशी मदिरा प्लेन का विक्रय अधिकतम विक्रय मूल्य (एम.आर.पी.) से अधिक पर विक्रय होना पाए जाने पर एक दिवस का लायसेंस निलंबित कर दस-दस हजार रुपये की शास्ति अधिरोपित

कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर नर्मदापुरम के मागर्दशन में जिले में संचालित आबकारी केन्द्रों के नियमानुसार संचालन हेतु विशेष अभियान के तहत वृत प्रभारी, आबकारी उप-निरीक्षक सिवनीमालवा द्वारा कम्पोजिट मदिरा दुकान बानापुरा एवं कम्पोजिट मदिरा दुकान सिवनीमालवा 01 का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त दोनो दुकानों से देशी मदिरा प्लेन का विक्रय अधिकतम विक्रय मूल्य (एम.आर.पी.) से अधिक पर विक्रय होना पाया गया।

जिला आबकारी अधिकारी नर्मदापुरम ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अनियमितता पाए जाने पर वृत प्रभारी आबकारी उप-निरीक्षक वृत्त सिवनीमालवा द्वारा विभागीय प्रकरण कायम कर आगामी कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया। जिस पर कलेक्टर सुश्री मीना ने आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत एवं लायसेंस शर्तों का उल्लंघन होने पर, लायसेंसी द्वारा दुकान संचालन में की गई गम्भीर अनियमितता के लिए उक्त दोनो मदिरा दुकानें यथा कम्पोजिट मदिरा दुकान बानापुरा एवं कम्पोजिट मदिरा दुकान सिवनीमालवा 01 का एक दिवस का लायसेंस निलंबित कर दस-दस हजार रुपये की शास्ति अधिरोपित के आदेश दिए है।

What do you think?