Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : आरटीओ का सिवनी मालवा में एक दिवसीय नि:शुल्क ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस कैंप, 90 लाइसेंस बने

1 min read
Free Driving Learning License Camp
Text Size:

Narmadapuram News : संभागायुक्त एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में परिवहन विभाग के दल द्वारा शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा में एक दिवसीय नि:शुल्क ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन कॉलेज प्राचार्य सौरभ दीवान, निरंजन बघेल, राजेश चौधरी के द्वारा हुआ। एक दिवसीय निशुल्क कैंप में बड़ी मात्रा में छात्र छात्राऐ शामिल हुए। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लगे इस कैंप में 90 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। कॉलेज में लगभग 1500 विद्यार्थी अध्ययनरत है, जिनमे बहुतायत छात्र छात्राऐ वाहनों का इस्तेमाल करते है जिनकी सुरक्षा की दृष्टि से तथा नियमों के पालन के लिए लाइसेंस का उपयोग करना अति आवश्यक है, जिसके लिए आरटीओ विभाग द्वारा लगाए गए इस निशुल्क कैंप से छात्र छात्राओं को मदद मिलेगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ, आरटीओ से सौरभ दीवान, निरंजन, राजेश, सुरेंद्र, वीरेंद्र राजपूत आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

What do you think?