Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : रोजगार मेला का आयोजन 19 अक्‍टूबर को

1 min read

Narmadapuram News : जिला रोजगार कार्यालय एवं सामाजिक न्‍याय द्वारा रोजगार मेला का आयोजन 19 अक्‍टूबर 2024 को शासकीय नर्मदा स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय नर्मदापुरम में किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य शासकीय योजना के अंतर्गत दिव्‍यांगजन एवं अन्‍य छात्र-छात्राओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाना है।

      मेले में वर्धमान (बुदनी), ट्राइडेंट (बुदनी), नहर (मंडीदीप), जील फौशन वेयर (धार), एस.आई.एस सिक्योरिटी, रिलायंस निप्पन लाईफ, ग्रामीण हॉट, प्रथम एजुकेशन भोपाल, भारतीय जीवन बीमा, नवकिसान बायोटेक, डिजायर, गोकलदास एक्सपोर्ट (भोपाल), वक्रतुण्ड एसोसिएट, एच.डी.एफ.सी. लाईफ, एस.बी.आई. लाईफ इंसोरेन्स, पुखराज, जिज्ञासा, एम.आई.सी., ऐक्सिस बैक, भास्कर प्राइवेट लिमिटेड (मंडीदीप), दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना आदि कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक युवक एवं युवतियां https://forms.gle/Knnf6WskndACAiYZ6  लिंक पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।