Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Itarsi News : सांसद व विधायक ने किया इटारसी में 90 लाख रुपये से बनने वाले पाथवे का भूमिपूजन

2 min read
Pathways to be built in Itarsi at a cost of Rs 90 lakh
Text Size:

Itarsi News : सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भूमिपूजन अवसर पर शहर की जनता से कहा… जो काम हो रहा है, उस पर नजर रखना, काम बिगडऩे पर मत बोलना, काम बिगड़ न जाए इसलिए पहले बोलना

– इटारसी शहर की प्रमुख सडक़ों पर 90 लाख रुपये से बनने वाले पाथवे का सांसद और विधायक ने किया भूमिपूजन

– मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ एवं अवसंरचना विकास योजना के तहत होना है कार्य

मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ एवं अवसंरचना विकास योजना के तहत इटारसी शहर में 90 लाख रुपये लागत से विभिन्न प्रमुख सडक़ों के किनारे बनने वाले पाथवे का भूमिपूजन आज क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष इटारसी पंकज चौरे, मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा द्वारा किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा यह कार्य कराया जाना है।
भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि काम वाटर लेबल मिलाकर प्रमाणिकता से हो जाए। सांसद सिंह ने शहर की जनता से कहा कि आपको काम खड़े होकर देखना है, हमारा काम योजना लाना है, विकास करना है। उन्होंने कहा कि काम बिगडऩे के बाद मत बोलो, काम बिगड़ न पाए इसलिए पहले बोलें। जनभागीदारी का यही मतलब है। सांसद सिंह ने कहा यह सिर्फ विधायक, नपाध्यक्ष, पार्षद की जिम्मेदारी नहीं है, यह हम सबकी जिम्मेदारी है, क्योंकि यह इटारसी हमारी है और हम सब इसके हैं, यह भाव हमें रखना चाहिए।

विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि शहर की सभी प्रमुख सडक़ों पर पेयबल ब्लॉक लगाकर पाथवे बना रहे हैं, इससे शहर की सुंदरता तो बढ़ेगी ही, साथ में पेयबल ब्लॉक से बरसात का पानी भी जमीन के अंदर जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही सांसद सिंह के साथ बैठकर शहर के प्रमुख मुददों पर चर्चा करेंगे और विकास की गति को तेज गति से आगे बढ़ाएंगे।

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि क्षेत्र के विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने सौंदर्यीकरण के लिए 90 लाख रुपये दिलाए हैं, इतनी ही राशि सांसद दर्शन सिंह चौधरी भी दिलाएंगे। जिससे लगभग दो करोड़ रुपये से शहर में विकास कार्य होंगे। नगरपालिका अध्यक्ष चौरे ने आरईएस के अधिकारियों से कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि पेयबल ब्लॉक सडक़ से ऊंचे न हो, सडक का पानी पेयबल ब्लॉक से जमीन के अंदर जाना चाहिए, सडक़ पर पानी रुकना नहीं चाहिए।

What do you think?