Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न

2 min read
Navbharat Literacy Exam Completed
Text Size:

Narmadapuram News : जनपद शिक्षा केंद्र नर्मदा पुरम में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 22 सितंबर 2024 को परीक्षा को ब्लॉक में साक्षरता की परीक्षा आयोजित होने था।

      इसके तहत जनपद शिक्षा केन्द्र नर्मदापुरम के अंतर्गत 134 साक्षरता चेतना केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें करीब 90%  असाक्षरों ने परीक्षा में सम्मिलित होकर परीक्षा दी। जिला स्तर से जिला परियोजना समन्वयक डॉ राजेश जायसवाल एवं उनकी टीम विकासखंड स्त्रोत समन्वयक आनंद शर्मा सभी बीएससी सभी सीएससी के द्वारा परीक्षा की मॉनिटरिंग की गई। सभी परीक्षा केंद्रो पर बेहतर तरीके से संचालित हुई। असक्षरों के लिए पेयजल आदि की व्यवस्था चेतना केंद्र प्रभारी द्वारा की गई थी। समस्त चेतना केदो में पदस्थ शिक्षकों के द्वारा भी परीक्षा में पूर्ण सहयोग किया गया सभी को एक दिन पूर्व तक सूचित कर दिया गया था जिससे कारण अधिक से अधिक संख्या में असाक्षरों ने परीक्षा में उपस्थित होकर परीक्षा को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई। जनपद शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम बीआरसी आनंद शर्मा द्वारा कंट्रोल रूम भी बनाया गया। नोडल अधिकारियों के माध्यम से मॉनिटरिंग भी की गई कहीं कोई शिकवा शिकायत की स्थिति नहीं बनी एवं परीक्षा बेहतर तरीके से संचालित की गई। सभी शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य चेतन केदो पर किया एवं उसकी ऑनलाइन प्रविष्टि NILP एप्प पर की गई।

      बीआरसी आनंद शर्मा द्वारा सफलतम परीक्षा कराने हेतु अपनी टीम को बहुत बहुत बधाई दी।

What do you think?