Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : पचमढ़ी पर्यटन स्थल पर पर्यटकों को स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत साफ-सफाई रखनें का दिया संदेश

1 min read
Cleanliness for tourists at Pachmarhi tourist spot
Text Size:

Narmadapuram News : पर्यटन स्थल पचमढी में मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार इकाई होटल हाइलैंड स्टाफ द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाए जाने पर बेगम पैलेस(व्यू पॉइन्ट) चंपक लेक, देवदारु बंगला एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया, स्वच्छता श्रमदान की गतिविधि के अंतर्गत प्लास्टिक संग्रहित किया गया जिसमे परिसरों से लगभग 50 किलोग्राम प्लास्टिक संग्रहित किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक ए यू खान द्वारा पर्यटन स्थल पर बने रिसोर्ट होटल के प्रबंधकों, कर्मचारियों एवं पर्यटकों को एकत्रित कर सभी को स्वच्छता का महत्व बताया गया, साथ ही उससे होने वाले फायदे एवं गंदगी से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी भी दी गई। साथ ही हमेशा स्वच्छ रहने और साफ सफाई रखने का दिया संदेश एवं जो प्रबंधक ओर कर्मचारी किसी कारणवश स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल नही हो सके उन तक शामिल हुए कर्मचारियों और प्रबंधकों से संदेश पहुंचाने के लिए बताया गया, साथ ही पर्यटन स्थल पचमढी पहुंचे पर्यटकों से भी स्वच्छता को लेकर चर्चा की गई और गंदगी न फैलाने का संदेश दिया गया। श्रमदान में क्षेत्रीय प्रबंधक ए यू खान, आशीष गुप्ता, शलभ गौतम एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

What do you think?