Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : राजस्व महा अभियान 2.0 में नर्मदापुरम ने हासिल किया संभाग प्रदेश में प्रथम स्थान

2 min read
Narmadapuram secured first position in the division of the state in Revenue Maha Abhiyan 2.0
Text Size:

Narmadapuram News : आरसीएमएस पोर्टल के आधार पर राजस्व महा अभियान 2.0 में नर्मदापुरम संभाग पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। संभागायुक्त के.जी. तिवारी ने गूगल मीट के माध्यम से नर्मदापुरम संभाग के समस्त कलेक्टर को इसके लिए बधाई देते हुए निर्देश दिए कि सभी राजस्व महा अभियान 2.0 में निरंतरता बनाए रखें। अभी भी जो राजस्व के शेष प्रकरण है उनका निराकरण त्वरित गति से करके नंबर वन की पोजीशन बरकरार रखने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह नक्शा तरमीम एवं ई केवाईसी के शेष रह गए प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत कर प्रथम श्रेणी को बरकरार रखें। उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम संभाग ने नामांतरण के प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान, बंटवारा में प्रथम स्थान, अभिलेख दृरुस्तीकरण में प्रथम स्थान, नक्शा तरमीम में द्वितीय स्थान एवं केवाईसी के प्रकरणों के निराकरण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

संभागायुक्त तिवारी ने समस्त कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह अपने अधीनस्थ एसडीएम एवं तहसील कार्यालय एवं न्यायालय का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करके 9 अगस्त तक प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। संभागायुक्त ने कहा कि निरीक्षण के दौरान सभी कलेक्टर्स यह सुनिश्चित करें कि न्यायालय में कोई केस पेंडिंग ना रहे।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण से एसडीएम एवं तहसीलदार न्यायालय की स्थिति में काफी सुधार होगा संभागायुक्त ने ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन शिकायतों का भी प्राथमिकता से अवलोकन कर निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेजर चीजों को अनिवार्य रूप से शामिल करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन चीजों पर शासन का फोकस है उन चीजों को का बारिकी से निरीक्षण करें।

What do you think?