Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda news : हरदा विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकाली गई कावड़ यात्रा

1 min read
Kavad Yatra was taken out under the leadership of Harda MLA Dr. Dogne

Harda news : श्रावण माह के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हर हर महादेव कावड़ यात्रा श्रावण माह के तीसरे सोमवार को डॉ. आर.के. दोगने मित्र मंडल के बैनर तले निकाली गई। जिसमें हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने मुख्य रूप से शामिल हुए। हरदा विधायक डॉ. दोगने प्रात: ग्राम हंडिया पहँुचकर माँ नर्मदा के पवित्र जल में स्नान कर रिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ व माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन कर अपने साथियों व समस्त क्षेत्रवासियों के साथ कांवड यात्रा प्रारंभ की।

कावड़ यात्रा में हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए। हरदा विधायक डॉ. दोगने एवं समस्त कावड़ यात्रियों का क्षेत्रवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डी.जे. एवं बैन्ड बाजों की धुन पर समस्त कावडिय़े नाचते हुए माँ नर्मदा का पवित्र जल लेकर गुप्तेश्वर मंदिर हरदा पहँचे। जहाँ पर विधायक डॉ. दोगने एवं समस्त कावड़ यात्रियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का मां नर्मदा के पावन जल से जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। उक्त कावड़ यात्रा में समस्त कांग्रेसजनों सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए।

What do you think?