Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बोरी अभ्यारण्य में छोड़ा गया तेंदुआ

2 min read
Leopard released in Bori Sanctuary of Satpura Tiger Reserve
Text Size:

Narmadapuram news: मादा तेंदुए को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बोरी अभ्यारण्य में वनक्षेत्र में विचरण के लिए सफलता पूर्वक मुक्त किया गया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एवं वन विहार के रेस्क्यू दल के सहयोग से एक मादा तेंदुए को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बोरी अभ्यारण्य में दिनांक 07 मई 2024 को मध्य रात्रि में क्षेत्र संचालक, उपसंचालक, सहायक संचालक, वन्यप्राणी चिकित्सक दल, परिक्षेत्र अधिकारी बोरी, चूरना एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम् के स्थानीय अमले की उपस्थिति में सफलता पूर्वक खुले वनक्षेत्र में विचरण के लिए सफलता पूर्वक मुक्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि गत 14 अप्रैल 2024 को सीहोर (क्षेत्रीय) वनमण्डल के किशनपुर गांव में एक मादा तेंदुआ एक ग्रामीण के घर में घुस जाने के कारण उसे रेस्क्यू कर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल भेजा गया था। रेस्क्यू किये गये मादा तेंदुए का वन विहार में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उसे कुछ समय तक क्वारेंटाइन रखा गया।

इस दौरान मादा तेंदुआ ने नियमित रूप से भोजन प्रारंभ किया। इस मादा तेंदुआ को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मुक्त किये जाने की अनुमति प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन्यप्राणी) म.प्र. भोपाल द्वारा जारी की गयी। इसके पालनस्वरूप वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में मादा तेंदुए को वन विहार एवं वाइल्ड लाइफ कन्जरवेशन ट्रस्ट के वन्यप्राणी चिकित्सक दल द्वारा रेडियो कालर लगायी गयी। ततपश्चात उपरोक्त मादा तेंदुए को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बोरी अभ्यारण्य में वनक्षेत्र में विचरण के लिए सफलता पूर्वक मुक्त किया गया।

What do you think?