Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news: आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को समस्त सुविधाओं का मिले लाभ

1 min read
Children should get benefit of all facilities in Anganwadi centers
Text Size:

Narmadapuram news: जिले में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का बच्चों और महिलाओं को ठीक से उसका लाभ मिल पा रहा है कि नहीं इस हेतु जिले के संभागीय संयुक्त संचालक एच.के शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन एवं हितग्राहियों को प्रदाय की जा रही आईसीडीएस की सेवाओं से संबंधित जानकारी ली।

आंगनबाड़ी केन्द्र में उपस्थित बच्चों का रेण्डम आधार पर समक्ष में वजन एवं ऊंचाई तथा शारीरिक माप लिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पोषण ट्रैकर एप में दर्ज बच्चों के वजन एवं ऊंचाई का सत्यापन भी किया गया। संयुक्त संचालक द्वारा बच्चों का सही-सही शारीरिक माप लेने तथा शुद्ध व सटीक आंकड़े पोषण ट्रैकर एप में दर्ज करने हेतु निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को नियमित रूप से समय पर आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने एवं बच्चों को निर्धारित मीनू अनुसार समय पर गर्म ताजा पका नाश्ता/भोजन प्रदान करने तथा समस्त पात्र की सेवाओं से लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया।

What do you think?