Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : स्कूल में प्राचार्य एवं शिक्षकों की अनुपस्थिति पर व्यक्त की नाराजगी बच्चों को उनकी शैक्षिणिक गतिविधि के लिए मोटीवेट किया

2 min read
On the absence of principal and teachers in the school
Text Size:

Narmadapuram News : नर्मदापुरम संभागायुक्त के जी तिवारी ने अपने बनखेडी एवं पिपरिया भ्रमण के दौरान सेमरी हरचंद के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं ग्राम करनपुर के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने बनखेडी एवं पिपरिया के औचक निरीक्षण के दौरान तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कोर्ट का भी निरीक्षण किया।

संभागायुक्त शासकीय उच्च0 मा0 वि0 सेमरी हरचंद में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विद्यायल की प्राचार्य निर्धारित समय तक विद्यालय में उपस्थित नहीं हुई थी। विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी अत्यंत कम पाई गई जिस पर संभागायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थिति में सुधार करनें के सख्त निर्देश दिये। संभागायुक्त ने विद्यालय के निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यालय की छत अच्छी स्थिति में न होनें से बारिश का पानी टपकता है तथा खाली परिसर में पानी भर जाता है।

संभागायुक्त ने स्कूल शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी को छत की मरम्मत करने के निर्देश दिये। संभागायुक्त ने निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यायल के कक्षो की साफ सफाई भी पर्याप्त रूप से नहीं की जा रही है। मौके पर उपस्थित स्टाफ द्वारा बताया गया कि अन्य स्टाफ भी विलंब से ही आता है। संभागायुक्त नें संबंधित अधिकारी को अविलंब उपस्थिति सुधारनें के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त तिवारी ने उपस्थित बच्चों को उनकी शैक्षिणिक गतिविधि के लिए मोटीवेट किया और उन्हें पढ़ लिख कर एक अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

स्कूली बच्चो ने अपने मन की जिज्ञासा से संभागायुक्त को अवगत कराया। संभागायुक्त ने रेण्डम आधार पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता एवं कार्यकुशलता चैक की। कक्षा 02 के विद्यार्थी हिंदी पढऩे में असमर्थ थे। कक्षा 04 के विद्यार्थी मुश्किल से हिंदी पढ़ पा रहे थे। जिस पर संभागायुक्त ने शिक्षकों को हिदायत दी कि वे विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुधारे। विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर शिक्षको ने अपने तर्क दिये जिस पर संभागायुक्त ने असहमति व्यक्त करते हुए शिक्षकों को हिदायत दी कि वे विद्यार्थियों क लिखने एवं पढने की क्षमता को विकसित करे।

What do you think?