Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News :  डेंगू की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे एवं फॉगिंग कार्य निरंतर जारी

2 min read
House to house survey for prevention of dengue
Text Size:

Narmadapuram News :  नर्मदापुरम जिले में बारिश के मौसम के दृष्टिगत डेंगू, मलेरिया, जैसी वेक्टर जनित बीमारियों के प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार मलेरिया विभाग  द्वारा अभियान के रूप में घर-घर सर्वे एवं फॉगिंग कार्य किया जा रहा है।

      इसी क्रम में जिला मलेरिया टीम द्वारा नर्मदापुरम शहर के मालाखेड़ी छेत्र में घर-घर जाकर लार्वा सर्वे, लार्वा विनिष्टिकरण का कार्य किया गया। ऐसे स्थान जहाँ वर्षाकाल में पानी का जमाव होता है एवं मच्छरों का लार्वा पनपने की संभावना होती है उन्हें खाली कराया गया तथा रुके हुए पानी में टीमोफॉस डाला गया। घरों के ऊपर जमा टायरों को हटवाया गया साथ ही प्रचार सामग्री का वितरण कर आम जन को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

      डेंगू के मच्छर घरो के आस-पास जमा पानी, कूलर, गमले, सीमेन्ट की टंकी, पानी की होज, छत पर रखी टंकिया, मटके, टायर आदि में जमा पानी में पनपते है। आमजन से अपील की है कि डेंगू से बचाव हेतु घर के आसपास पानी न जमा होने दे। रुके हुये पानी की निकासी करे। यदि निकासी संभव न हो तो मिट्टी का तेल या जला हुआ तेल डाल दे। शाम को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करे। घर के खिड़की दरवाजे में मच्छर रोधी जाली लगवाये, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने कूलर, टंकी, होज, नांद, तथा पानी के कंटेनरो की सप्ताह में एक बार सफाई अवश्य करें।

What do you think?