Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : जीरो से 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई जाए – कलेक्टर

2 min read
Polio drops should be administered to every child between 0 to 5 years of age - Collector
Text Size:

Narmadapuram news : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 23 से 25 जून तक बच्चों का पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। कलेक्टर सोनिया मीना ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश देहलवार को निर्देश दिए की पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत नर्मदापुरम जिले के जीरो से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे।

हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई जाए। बताया गया कि पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिन 23 जून को बूथ की स्थापना पोलियो रविवार के रूप में की जाएगी, इस दिन पोलियो बूथ में जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। 24 जून से 25 जून तक पोलियो की दवा पीने से वंचित रह गए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

बताया गया कि जिले में जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों की संख्या 1 लाख 51 हजार 58 है। इसके लिए बी टाइप के 586 बूथ, सी टाइप के 870 बूथ बनाए गए हैं। 21 मोबाइल टीम ट्रांजिट प्वाइंट पर रहेगी। 188 सेक्टर सुपरवाइजर की ड्यूटी पोलियो अभियान में लगाई गई है। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है।

सभी ब्लॉकों में 11 जून को स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वैक्सीन वितरण एवं अभियान की मॉनिटरिंग 55 वाहनों से की जाएगी। कलेक्टर ने जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश दिए है कि वह अपनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को इस अभियान से जोड़े। पल्स पोलियो का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए और नागरिकों को जागरूक किया जाए कि बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने में सहयोग देंवे।

कलेक्टर ने पोलियो बूथ स्थापना हेतु चिन्हित ग्राम पंचायत में भवन उपलब्ध करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामो में प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक किया जाए, लोगों को बताया जाए कि वह अपने जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाए। कलेक्टर ने नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस, एनसीसी के स्वयं सेवियो से पल्स पोलियो अभियान में प्रचार प्रसार एवं मोबिलाइजेशन में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

What do you think?