Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत छीपाबड़ में तालाब गहरीकरण का कार्य प्रारम्भ

1 min read
Work of deepening the pond started in Chhipabad under ‘Jal Ganga Samvardhan Abhiyan’
Text Size:

Harda news : जल संरक्षण व संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 5 से 16 जून तक ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई व उनके गहरीकरण के आदेश दिये है। इस अभियान के तहत हरदा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी गतिविधियां नियमित रूप से की जा रही है। इसी क्रम में छीपाबड़ स्थित तालाब गहरीकरण कार्य में स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर एसडीएम खिरकिया संजीव नागू, जनपद सीईओ प्रवीण इवने, स्थानीय पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस अवसर पर नागरिकों को जल संरक्षण के संबंध में शपथ दिलाई गई।

सिराली में रंगोली बनाकर जल संरक्षण के लिये प्रेरित किया

सिराली में रंगोली बनाकर नागरिकों को पानी का महत्व समझाया और सभी से पानी बचाने और पौधरोपण की अपील की। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों के आसपास ग्राम पंचायतों द्वारा साफ-सफाई कराई गई। ग्राम नजरपुरा व नहालीकला में कूप मरम्मत कराकर सौन्दर्यीकरण कराया गया। ग्राम पंचायत जिनवानिया में नाला सफाई का कार्य भी कराया गया।

What do you think?