Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा के पूर्व कमिश्नर शर्मा ने वीडियो कान्फ्रेंस में दिये निर्देश

2 min read
Commissioner Sharma gave instructions in video conference
Text Size:

Harda news : भोपाल एवं नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त पवन शर्मा ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से दोनों संभागों के सभी कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर निर्देश दिये कि वर्षा ऋतु में आने वाली संभावित बाढ़ और अन्य तरह की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिये सभी आवश्यक उपाय करें तथा विस्तृत कार्ययोजना बनाकर कार्य करें।

कलेक्ट्रेट हरदा के वी.सी. रूम में कलेक्टर आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के अलावा अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौडा एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने कमिश्नर शर्मा को जिले में बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिये की गई तैयारियों के बारे में बताया।

कमिश्नर शर्मा ने बैठक में सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि अपने-अपने जिलों में नागरिकों व गोताखोरों की सूची एवं उनके फोन नम्बर चिन्हित कर लें ताकि आवश्यकता पढऩे पर उन्हें तत्काल बुलाया जा सके। उन्होने संभाग के सभी जिलों के कार्यपालन यंत्री जल संसाधन को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बांधों के गेट खोलने व बंद करने की रिहर्सल भी करें।

उन्होने कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि होमगार्ड के पास बाढ़ से निपटने हेतु उपलब्ध सामग्री को चैक कर लें। उन्होने निचले रपटों के दोनों ओर अस्थाई बेरियर लगाने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये ताकि रपटे के उपर जब पानी बहने लगे तो रास्ता बंद किया जा सके।

कमिश्नर शर्मा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में नाव संचालकों की बैठक लेकर उन्हें वर्षा के मौसम में सीमित मात्रा में सवारी बैठाने के लिये पाबन्द करें ताकि ओवर लोडिंग के कारण नाव पलटने जैसी घटना न हो। उन्होने पहुँचविहीन क्षेत्रों में दवा एवं खाद्य सामग्री के अतिरिक्त भण्डारण के संबंध में कलेक्टर्स को निर्देश दिये।

What do you think?