Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : जनसुनवाई में कलेक्टर आदित्य सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी

2 min read
Collector Aditya Singh heard the problems of the citizens in the public hearing
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौडा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में राजकुमार व नानकराम ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर बताया कि ग्राम झुण्डगांव में उसके स्वामित्व की भूमि पर प्रधानमंत्री सडक़ बना दी गई है। उन्होने अपनी जमीन वापस दिलवाने या जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग कलेक्टर सिंह से की, जिस पर उन्होने प्रधानमंत्री सडक़ के महाप्रबन्धक को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये।

आवेदक आलोक कुमार गौर शिक्षक ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर बताया कि मगरधा में रामकृष्ण और रामनारायण राजपूत द्वारा गांव के प्राकृतिक नाले का रास्ता बंद कर वहां अतिक्रमण कर लिया गया है और नाले के पानी की दिशा बदल दी गई है। आलोक ने अतिक्रमण हटाकर प्राकृतिक नाले का जल बहाव पूर्ववत कराने की मांग की, जिस पर कलेक्टर सिंह ने एसडीएम हरदा को मामले का परीक्षण कर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

टिमरनी निवासी शालिगराम कौशल ने कलेक्टर सिंह को अपनी जमीन का नामांतरण कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने तहसीलदार टिमरनी को प्रकरण की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में फारेस्ट कॉलोनी हरदा निवासी गरीबदास तथा सोकल कॉलोनी हरदा निवासी गोपीकिसन गौर ने कलेक्टर सिंह को सरकारी नाली की सफाई न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में फारेस्ट कॉलोनी हरदा निवासी मिट्ठू  बाई ने कलेक्टर सिंह को अपने नाती बालक विवेक व बालिका मोनिका का छात्रावास में प्रवेश करवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग को पात्रता अनुसार बच्चों का छात्रावास में प्रवेश कराने के निर्देश दिये।

What do you think?