Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : उद्यमिता सॉफ्ट स्किल एवं डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण का हुआ समापन

2 min read
Entrepreneurship soft skills and digital marketing training concluded
Text Size:

Narmadapuram news : नर्मदापुरम जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा पर्यटकों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर लगातार विभिन्न गतिविधियां कर एवं नवाचारों के माध्यम से अंजाम दे रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों को खासकर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण भी आयोजित कर रोजगार भी उपलब्ध करा कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

जिससे महिलाओं का समाज में एक स्थान बन रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा नर्मदापुरम जिले में पर्यटन स्थलों पर कार्य कर रही आईजीएस संस्था जो कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने लगातार विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कराकर रोजगार उपलब्ध करा रही है। हाल ही में पचमढ़ी क्लस्टर में 4 अलग-अलग स्थानों पर 5 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण 24 जून 2024 से शुरू किया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम नई दिशाएं नारी विकास समिति संस्थान, इटारसी में उधमिता साफ्ट स्किल एवं डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण भी महिलाओं को दिया जा रहा था।

प्रशिक्षण के समापन के दौरान मुख्य अतिथि आसरा सेतु फाउंडेशन, राजस्थान से बद्रीनाथ तिवारी और अमित चौधरी एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद से पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर, नई दिशाएं नारी विकास समिति संस्थान के अध्यक्ष राजेश चौहान, आई जी एस संस्था से पिनाकी नाइक, प्रशिक्षणार्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे

प्रशिक्षण के दौरान पर्यटन प्रबंधक सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के द्वारा यह परियोजना पूरे 50 पर्यटन स्थल पर चलाई जा रही है। इसके माध्यम से महिलाएं पर्यटन स्थल के आसपास के क्षेत्र में जिप्सी ड्राइवर, गाइड, रिसेप्शनिस्ट, कुक जैसे अन्य ट्रेडों में जुडक़र रोजगार करने के साथ पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण पैदा कर पा रहे हैं। इससे महिलाओं आत्मनिर्भर बन रही हैं। आई जी एस संस्था के पिनाकी नाइक ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि महिलाओं को रोजगार मिले और पर्यटन स्थलों पर स्वतंत्र होकर घूमने को मिले।

What do you think?