Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : अपने बीच कलेक्टर को पाकर खुशी से झूम उठे दिव्यांग बच्चें

1 min read
Having the Collector amongst you
Text Size:

Narmadapuram News : दिव्यांग संस्था में दिव्यांग बच्चों द्वारा दिवाली के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार हस्तकला उत्पादन का निर्माण एवं लक्ष्मी प्रतिमा बनाए गए हैं जिसे देखने नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना एवं डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर ने संस्था में बच्चों के द्वारा बनाए गए उत्पादकों को देखा और दिव्यांग जनों की बनाई सामग्री खरीद कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया एवं उनके शिक्षण प्रशिक्षण कौशल विकास की जानकारी सुश्री अफरोज खान से ली। कलेक्टर को अपने बीच पाकर दिव्यांग बच्चे खुशी से झूम उठे।

कलेक्टर ने कहा कि मुझे इन बच्चों के बीच आकर, उनसे बात करके बहुत ही अच्छा लगा एवं उन्होने बच्चों के व्यावहारिक कौशल की सराहना की। संस्था द्वारा बच्चों को दिए जा रहे प्रशिक्षण एवं रचनात्मक कार्य की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष योगेश शर्मा द्वारा बताया गया कि संस्था बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पादों का स्टाल विवेकानंद घाट पर 29 एवं 30 अक्टूबर को प्रदर्शन हेतु लगाया जाएगा। इस अवसर पर संस्था में सभी सहयोगी सदस्य उपस्थित थे।

What do you think?