Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

1 min read
Under the ADIP scheme, disabled people
Text Size:

Harda News : भारत सरकार की एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम पालिटेक्निक कालेज हरदा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडिप योजना के तहत चयनित कुल 137 द्विव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रायसिकल, ट्राईसिकल, व्हील चेयर, बैशाखी, वाकिंग स्टिक , ब्लाईड स्टिक, सी.पी. चेयर, श्रवण यंत्र, सहित अन्य उपकरण वितरित किये गये।

कार्यक्रम में एडिप योजना के तहत ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वरोजगार के लिये 8 स्वसहायता समूहों को कुल 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता वितरित की गई। इस दौरान जय संतोष स्वसहायता समूह मनियाखेड़ी को 1.50 लाख रूपये, जय सिंगाजी स्वसहायता समूहत खरतलाय को 2.70 लाख रूपये, दुर्गा स्वसहायता समूह सक्तापुर को 3 लाख रूपये, माँ नर्मदा स्व सहायता समूह पोखरनी को 1.50 लाख रूपये, गंगा स्व सहायता समूह पोखरनी को 3 लाख रूपये, शिवाय स्वसहायता समूह पोखरनी को 1.50 लाख रूपये, हरिओम आजीविका समूह को 5.30 लाख रूपये तथा जन्नत आजीविका समूह हंडिया को 1.50 लाख रूपये की सहायता राशि वितरित की गई।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. दोगने, भाजपा जिलाध्यक्ष वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शाह सहित उपस्थित अतिथियों ने सभी दिव्यागजन हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी। उन्होने सभी से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

 

What do you think?