Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : शासकीय कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन

1 min read
Organizing the initiation ceremony for the newly admitted girl students in Government Girls College
Text Size:

Narmadapuram news : मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार इस वर्ष से नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह मनाया जा रहा है, जो कि 1 से 3 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इसी अनुक्रम में शासकीय कन्या महाविद्यालय में 1 से 3 जुलाई तक नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया जा रहा है। शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में माँ सरस्वती की पूजा कर कार्यक्रम का शुभराम्भ किया गया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे ने अपने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय का परिचय तथा उद्देश्य के बारे मे बताया। उन्होंने दीक्षारम्भ समारोह का उद्देश्य से परिचित कराते हुए बताया कि कॉलेज में आने वाले नए विद्यार्थियों को नए परिवेश में सहज महसूस कराना है, उनमें संस्थान की विशिष्ट प्रकृति और संस्कृति को सिखाना, अन्य छात्रों और संकायों के सदस्यों के साथ जोडऩे के लिए प्रेरित करना आदि है।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. बाऊ पटेल द्वारा सभी नवान्तुक छात्राओं का स्वागत किया गया तथा सभी प्राध्यापकों से परिचय कराया। महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा छात्राओं का स्वागत तथा आई कार्ड का वितरण किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

What do you think?