Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News: कोई भी बच्चा स्कूल में प्रवेश से वंचित न रहे-कलेक्टर आदित्य सिंह

2 min read
No child should be deprived of admission in school-Collector Aditya Singh
Text Size:

Harda News: कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल, डीपीसी सहित शिक्षा विभाग व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देशित किया कि स्कूल बस संचालन के लिये सुरक्षा के मानकों की चेक लिस्ट तैयार की जाए। साथ ही नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण किया जाए। इस दौरान उन्होने स्कूलों के परीक्षा परिणामों की भी समीक्षा की। उन्होने स्कूल चले हम अभियान के तहत विद्यालयों में चल रहे प्रवेश कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होने की दस्तावेजों के अभाव में कोई भी बच्चा स्कूल में प्रवेश से वंचित न रहें।

उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शाला त्यागी बच्चों के स्कूल त्यागने के कारणों का विश्लेषण करें तथा उन्हें स्कूल में प्रवेश के लिये प्रेरित करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन दस्तावेजों की कमी है, उन्हें संबंधित विभाग से समन्वय कर तैयार कराये जायें। उन्होने निर्देशित किया कि सभी खण्ड स्तरीय अधिकारी अपने क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित रूप से भ्रमण करें। सभी अधिकारी रोस्टर बनाकर अपना भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तुत करें।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने बैठक की रिपोर्ट में त्रुटि पाये जाने पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी ने जिले में स्कूल शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रेजेन्टेशन दिया। बैठक में बताया गया कि नवीन स्वीकृत सीएम राइज विद्यालय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी व बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिमरनी का संचालन प्रारम्भ कर दिया गया है।

What do you think?