Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Haeda News: बैरागढ़ विस्फोट प्रभावित परिवारों के बच्चों को स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराएं

2 min read
Children of Bairagarh blast affected families admitted to schools
Text Size:

Haeda News: हादसा कोई भी हो इंसान की जिन्दगी बदल देता हैं। बैरागढ़ विस्फोट प्रभावित परिवारों के साथ भी ऐसा ही हुआ। एक वक्त तक चेन सुकून के साथ अपने घरों में अराम से रहने वाले इन परिवारों की जिन्दगी अचानक हुए एक हादसे ने बादल कर रख दी। और वो अपने घरों से बैघर हो कर एक दर्द के साए में जीने को मजबूर हो गए। लेकिन हरदा जिला प्रशासन हर तरह से इन परिवारों का सहयोग कर के उनकी हर सम्भव मदद की कोशिश कर रही हैं।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैरागढ़ विस्फोट प्रभावित परिवारों के बच्चों को स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था करें। बैठक में एसडीएम हरदा कुमार शानु देवडिय़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी, जिला परिवहन अधिकारी राकेश अहाके, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह को निर्देश दिये कि बैरागढ़ विस्फोट प्रभावित परिवारों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैरागढ़ विस्फोट प्रभावित परिवारों में से पात्र परिवारों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिलाया जाए।

What do you think?