Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश से आवेदक को पात्रता अनुसार छात्रावास में मिलेंगा प्रवेश

2 min read
Eligibility to the applicant as per the instructions of Collector Aditya Singh
Text Size:

Harda News :  कलेक्टर आदित्य सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम नान्दरा निवासी स्नेहा पाण्डे ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर छात्रावास में प्रवेश दिलाने के संबंध में निवेदन किया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग को आवेदक की पात्रता अनुसार छात्रावास में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में हरिओम नगर व मंगल होम कॉलोनी के निवासियों ने कलेक्टर सिंह से नर्मदा लाइन से जल प्रदाय करने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को आवेदकों की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुवाई में ग्राम सारनपुर निवासी रमेश विश्नोई ने कलेक्टर सिंह को अपनी भूमि से कब्जा हटवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार खिरकिया को प्रकरण की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

ग्राम कोलीपुरा टप्पर निवासी ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर सिंह को उन्हें पानी, बिजली व रोढ़ की मूलभूल सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टरसिंह ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। हरिओम नगर निवासियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर सिंह को कॉलोनी के खाली प्लाटों में पानी जमा होने की समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर सिंह ने सीएमओ नगर पालिका को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

What do you think?