Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news: कलेक्टर की पहल 13 वर्षों से बंद विद्यालय को मिला पहुंच मार्ग

2 min read
Collector's initiative, the school got the reach for 13 years
Text Size:

Narmadapuram news:  नर्मदापुरम जिले के ग्राम आरी में वर्ष 2006 से शासकीय हाई स्कूल जाने के लिए पहुंच मार्ग नहीं था। जिससे स्कूल तक पहुंचने में बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जिसके कारण स्कूल पिछले 13 वर्षों से बंद पड़ा था।

गत दिवस कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना द्वारा समयसीमा बैठक में शिक्षा विभाग एवं नायब तहसीलदार माखननगर को निर्देश दिया गया था कि मौके पर पहुंच कर उक्त समस्या के निराकरण के लिए ठोस कदम उठाए।

जिसके परिपालन में नायब तहसीलदार माखननगर नीरू जैन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की एवं स्कूल पहुंच मार्ग के लिए खेतों का सीमांकन करने के लिए खेत मालिकों को सहमती से स्कूल मार्ग निकाला गया।

नायब तहसीलदार माखननगर नीरू जैन ने उक्त परिपेक्ष में जानकारी देते हुए बताया है कि निजी भू स्वामी शिक्षिका अनीता साहू एवं गौरव सेठ की सहमति के अनुरूप भू अभिलेख विभाग नर्मदापुरम द्वारा ईटीएमएम रोवर मशीन से सीमांकन किया गया।

जिसके आधार पर 13 वर्षों से बंद विद्यालय तक पहुंच मार्ग बनवाया गया। ग्रामवासियों द्वारा कलेक्टर नर्मदापुरम की विशेष पहल पर लंबे समय से बंद पड़े विद्यालय को खुलवाने एवं स्कूल तक पहुंच मार्ग की सुविधा उपलब्ध करवाने में कलेक्टर एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

What do you think?