Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news: कलेक्टर एवं एमडी मप्र पर्यटन विभाग ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से की चर्चा

2 min read
Collector and MD MP Tourism Department discussed with women of self -help group
Text Size:

Narmadapuram news: एमडी मप्र पर्यटन विभाग इलैयाराजा टी एवं कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना ने पचमढ़ी स्थ्ति आंगनवाडी केन्द्र पहुंच कर वहां उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की एवं उनको स्वरोजगार से जुडऩे के लिए विशेष सुझाव भी दिए। समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने सिलाई, बैग बनाना, ड्राइविंग, पाक कला, एम्ब्रॉयडरी आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया हुआ है एवं कुछ महिलाएं टिफिन सर्विस जैसे स्वरोजगार से जुड़ी भी हुई हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए पचमढ़ी महादेव मेले के दौरान भी उनकी बनाई हुई वस्तुओं की बिक्री हुई थी। कलेक्टर सोनिया मीना ने कहा है कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करें एवं स्थानीय स्तर पर स्थित दुकानों, होटल आदि से संपर्क कर भी अपनी वस्तुओं का विक्रय कर सकती हैं। इस कार्य के लिए प्रशासन हर स्तर पर यथासंभव सहायता एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है।

एमडी मप्र पर्यटन विभाग इलैयाराजा टी. नें कहा कि पर्यटन विभाग भी हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि आपके अंदर स्वरोजगार से जुडऩे का जज्बा होगा तो प्रशासन के साथ साथ पर्यटन विभाग की तरफ से यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को स्वयं तैयार किया हुआ एम्ब्रॉइडरेड स्टॉल भी भेंट किया। जिसके लिए उन्होंने समूह की महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

What do you think?