Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : शासकीय क्षतिग्रस्त भवनों एवं कार्यालयों की मरम्मत करवाएं-कलेक्टर सोनिया मीना

2 min read
Repair of damaged government buildings and offices
Text Size:

Narmadapuram News : कलेक्टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के रेवा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने जिले में जर्जर भवनों के संबंध में की गई कार्रवाई की भी विस्तार पूर्वक समीक्षा की। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जर्जर भवनों में किसी भी प्रकार के शासकीय /अशासकीय कार्यालय, स्कूल, आवास संचालित ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा है कि ऐसे स्थानों का सतत निरीक्षण करते रहे एवं शहरी क्षेत्र में ही नहीं अपितु ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवनों का निरीक्षण कर वहां पर किसी भी प्रकार के कार्यालय, स्कूल आदि का संचालन न हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खाली पडे शासकीय भवनों में असामाजिक तत्वों का जमावडा रहता है। उन्होंने निर्देश दिए कि केन्द्रीय कार्यालयों के भी जर्जर भवनों को तुडवाने की कार्यवाही करवाएं।

कलेक्टर सोनिया मीना ने बैठक में जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले शासकीय शालाओं का सप्ताह में एक बार निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि शासकीय शालाओं में शिक्षक समय पर आ रहे है कि नहीं और शाला में बच्चों की उपस्थित देखें। उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में छात्रावासों का निरीक्षण करें, वहां की साफ-सफाई देखें और जो छोटी-छोटी कमियां दिखे उनकों दूर करें। कलेक्टर ने कहा कि छात्रावासों में कैरियर कांउसलिंग एवं विभिन्न नवाचार कराए। उन्होंने कहा कि शासकीय शालाओं एवं छात्रावासों के साथ आंगनबाडी केन्द्रों का भी निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी शासकीय शालाओं, छात्रावासों एवं आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण करें। उन्होंने बैठक में समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करें।

कलेक्टर ने बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले मे जिन जिन जगह स्कूल के बच्चों का रिजल्ट खराब आया है वहां पर कांउसलिंग कराए और रिजल्ट खराब वाले स्कूलों पर ध्यान दें। उन्होंने बताया की स्कूली एवं छात्रावासों के बच्चों की समस्या के निराकरण के लिए उमंग ऐप बनाया गया जिसका हेल्पलाईन नबंर 14425 है। स्कूली एवं छात्रावासों के बच्चें इस नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकतें है।

What do you think?