Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के संबंध निरीक्षण करें- कलेक्टर सोनिया मीना

2 min read
Community Health Centre and Primary Health Centre
Text Size:

Narmadapuram News :  कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश देहलवार से जिले में डेंगू के मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एयर एम्बुलेंस सेवा से जिले के गंभीर रूप से बीमार और घायल व्यक्तियों को एयर लिपट करें। उन्होंने बैठक सीएमएचओ को जिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करनें के निर्देश दिए। उन्होंनें सीएमएचओ से कहा कि जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रवेश एवं निकासी को रेगुलेट किया जाए, सुरक्षा कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन एवं मेडिकल फिटनेस किया जाए। साथ ही अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा परेशानियों को हल करनें के लिए टीम का गठन किया जाए और इन सभी की कार्यशाला भी आयोजित की जाए।

डॉक्टर, प्रबंधक, नर्स एवं आउट सोर्स कर्मियों की सुरक्षा के लिए जिला चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर समिति बनाकर प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। कलेक्टर ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुरक्षा व्यव?था सुदृढ़ करने के संबंध निरीक्षण करें। उन्होंने सीएमएचओं से वार्षिक एवं मासिक लक्ष्य की जानकारी ली।

कलेक्टर ने समस्त सीएमओं, सीईओ एवं पशु पालन विभाग के अधिकारी से कहा कि निराश्रित पशुओं के नजदीकी गौशाला में पशुओं को वहां पर छोडे। उन्होंने समस्त सीएमओं एवं जनपद सीईओ से कहा कि जिले में संचालित गौशालाओं की निरंतर मानिटरिंग करें जो असुविधा हो रही है उनको पूरा करें। उन्होंने समस्त सीएमओं एवं जनपद सीईओ से कहा कि पशु पालकों के ऊपर पेनाल्टी और उनके खिलाफ एफआईआर कराएं।

कलेक्टर ने समस्त सीएमओं, सीईओ एवं पशु पालन विभाग के अधिकारी से कहा कि अपने अपने क्षेत्र निराश्रित पशुओं के संबंध में स्वंय सेवियों के साथ बैठक कर ले। उन्होंनें समस्त जनपद सीईओ से कहा कि ग्राम पंचायत के बाहार पशु सडक पर ना आए इसका विशेष ध्यान दें। उन्होंने बताया की हाईवे के समीपस्थ ग्रामों से बाहर निकलकर हाइवे पर आ जाती है जिससे हाइवे पर दुर्घटना हो जाती है। उन्होंने कहा कि गौवंश रोड पर ना घूमें इसका विशेष ध्यान दें और गौवंशों को चिन्हित गौशालाओं में छोडे।

What do you think?