Narmadapuram News : जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना ने कलेक्टर कार्यालय एवं कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर कार्यालय में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर डी.के. सिंह, एसडीएम श्रीमती नीता कोरी, डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर, सिटी मजिस्ट्रेट असवन राम चिरावन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
Narmadapuram News : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण







