Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के साथ किया मध्यान भोजन

1 min read
Collector Ms. Sonia Meena hoisted the flag at the Collector's office
Text Size:

Narmadapuram News : जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीएम राईज स्कूल पवारखेडा के परिसर में स्थित माध्यमिक शाला में विशेष भोज का आयोजन किया गया।

विशेष मध्यान भोजन कार्यक्रम में कलेक्टर सोनिया मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह, विशेष अतिथि श्रीमती माया नारोलिया, नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव, जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर डी.के. सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट असवन राम चिरावन, संयुक्त कलेक्टर अनिल जैन, एसडीएम नर्मदापुरम श्रीमती नीता कोरी सहित अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठककर मध्यान भोजन ग्रहण किया। मध्यान भोजन में सब्जी, पुरी, खीर एवं लड्डू का वितरण किया गया।

कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण
माध्यमिक शाला स्कूल परिसर में कलेक्टर सोनिया मीना, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया।

What do you think?