Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : रेलवे स्टेशन पर चलाया गया बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान

1 min read
Campaign to stop child begging
Text Size:

Narmadapuram News : कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास व अन्य विभागों के संयुक्त दल के द्वारा बाल भिक्षावृती रोकथाम हेतु सर्च अभियान चलाया गया। दल में प्रमोद गौर परियोजना अधिकारी म.बा.वि नर्मदापुरम, श्रम निरीक्षक सुश्री सरिता साहू, रेलवे पुलिस से हेड कांस्टेबल श्रीमति गीता, सत्यार्थी फाउंडेशन से सचिन, श्रीमती आशा भदौरिया संबंधित क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। ज्ञातव्य है कि संचालनालय महिला एवं बाल विकास के आदेशानुसार 11 oct 2024 से 31oct 2024 तक बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के सफल संचालन हेतु एडीएम डी के सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती बबिता राठौर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया द्वारा  जिले के सभी विकासखंडों में बाल भिक्षावृती रोकथाम दलों की बैठक गत दिवस लेकर विस्तृत निर्देश भी दिये गए थे। इसी तारतम्य में 16 अक्‍टूबर बुधवार को रेलवे स्टेशन नर्मदापुरम पर बाल भिक्षावृती रोकथाम दल द्वारा जब सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें कुछ संदिग्ध परिवार बच्चों के साथ पाए गए। उनकी तस्दीक कर उन्हें बच्चों की बेहतर परवरिश एवं बाल अधिकार संबंधी समझाइश दी गई, व परिवार को समझाइश देकर उनके गृह ग्राम भेजा गया।

What do you think?