Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : नहरों की साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए – कलेक्टर सोनिया मीना

2 min read
Cleaning and repair of canals

Narmadapuram News : कलेक्टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। रबी सिंचाई वर्ष 2024-25 की सिंचाई के संबंध में तवा मुख्य नहर में पानी छोड़े जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा कर प्रस्ताव संभाग स्तरीय समिति को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में तवा बांध बाई तट मुख्य नहर में 1 नवंबर से एवं दाई तट मुख्य नहर में 8 नवंबर से पानी छोड़े जाना प्रस्तावित किया गया। इसके पश्चात् संभाग स्तरीय समिति द्वारा सिंचाई के लिए नहर में पानी छोड़े जाने का अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

कार्यपालन यंत्री तवा परियोजना ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में तवा बांध का जल स्तर 1166.10 फीट एवं जल भराव क्षमता 1949 एम.सी.एम है तथा तवा बांध में उपलब्ध जल भराव मात्र 100 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि रबी सिंचाई के लिए तवा बाई तट मुख्य नहर से वर्ष 2024 25 में रबी सिंचाई के लिए 98,939 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई तथा तवा दाई तट मुख्य नहर से 59,340 हैकटेयर रकबे की सिंचाई के लिए इस प्रकार कुल 1,58,279 हेक्टेयर में पलेवा एवं 3 बार सिंचाई के लिए रकबा प्रस्तावित है। कार्यपालन यंत्री द्वारा जिला नर्मदापुरम अंतर्गत सोहागपुर पिपरिया विकासखंड के मध्यम एवं लघु जलाशयों की भी संक्षिप्त जानकारी बैठक के दौरान प्रस्तुत की गई।

कलेक्टर सुश्री मीना ने नहरों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि नहरों से पानी का अपव्यय न हो यह सुनिश्चित करें। सिंचाई के दौरान जल संसाधन विभाग के द्वारा प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। जल संसाधन विभाग के समस्त अधिकारी नहरों में पानी छोड़े जाने से पूर्व ही निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर लेवे की किसी भी प्रकार पानी के अपव्यय की स्थिति ना बने। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कई अहम मुद्दों पर अपना पक्ष रखा गया। किसानों से संबंधित मुद्दों पर भी समिति द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।