Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : हृदय रोगी बच्चे कृष्ण के लिए मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना बनी वरदान

2 min read
Chief Minister for heart patient child Krishna
Text Size:

Narmadapuram News : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना में नर्मदापरम जिले के माखन नगर ब्लॉक के ग्राम बनखेड़ी निवासी लक्ष्मी नारायण निमोदा के 5 वर्षीय बेटे कृष्णा निमोदा के लिए वरदान बनी, बता दें कि आरबीएसके माखननगर की टीम बी द्वारा 15 जनवरी 2024 को ग्राम बनखेड़ी की आंगनवाड़ी में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान परीक्षण करने पर पाया कृष्ण निमोदा पिता लक्ष्मीनारायण निमोदा हृदय रोगी का संभावित मरीज है जिसको उन्होंने जिला डीईआईसी नर्मदापुरम मे 14 फरवरी 2024 को अपोलो सेज हॉस्पिटल भोपाल द्वारा आयोजित हृदय रोग परीक्षण शिविर में उपचार हेतु भेजा। चिकित्सक दल द्वारा बच्चे के ह्रदय में छेद होना पाया गया जिसमें बच्चे की सर्जरी हेतु 95000/ रुपए का एस्टीमेट दिया गया।

डीईआईसी नर्मदापुरम के द्वारा प्रकरण तैयार कर तैयार कर मुख्य मंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अंर्तगत सीएमएचओ द्वारा 95000/ रुपए की राशि स्वीकृत की गई तत्पश्चात कृष्ण की भोपाल में 16 अप्रैल 2024 को मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना आरबीएसके के अंतर्गत सफल सर्जरी की गई। बच्चा पूर्णत: स्वस्थ्य है। डीआईईसी एवं आरबीएस के टीम द्वारा बच्चे का निरंतर फालोअप किया जा रहा है। बच्चे के पिता लक्ष्मी नारायण निमोदा द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार, आरबीएसके टीम माखननगर का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

What do you think?