Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया निरीक्षण

2 min read
Collector Aditya Singh visited Polytechnic College
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की कंप्यूटर लैब, केमिस्ट्री लैब, मैकेनिकल लैब और इलेक्ट्रिकल लैब और पुस्तकालय का निरीक्षण किया।

कलेक्टर सिंह ने इस दौरान निर्देश दिए कि प्रयोगशाला में सभी आवश्यक उपकरण चालू स्थिति में रहे। कोई भी उपकरण यदि खराब है, तो उसे बदल दिया जाए। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से इस दौरान चर्चा की, और उनसे महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए विद्यार्थी जो भी सुझाव देना चाहें, उसके लिए महाविद्यालय परिसर में एक सुझाव पेटी रखी जाए, ताकि विद्यार्थी गोपनीय तरीके से अपने सुझाव दे सकें।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सुझाव के आधार पर महाविद्यालय के विकास की कार्य योजना बनाई जाएगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थियों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास की व्यवस्थाएं सुधारने के संबंध में भी कलेक्टर सिंह से अनुरोध किया। जिस पर उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के हॉस्टल की रिपेयरिंग कराई जाएगी तथा विद्यार्थियों के रहने योग्य बनाया जाएगा, ताकि बाहर से आकर पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्यनरत विद्यार्थियों की आवास समस्या हल हो सके।

कलेक्टर सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। विद्यार्थियों ने कलेक्टर सिंह से महाविद्यालय परिसर में खेल गतिविधियां शुरू करने का भी अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने बैडमिंटन और टेबल टेनिस का खेल आज से ही महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त होते ही महाविद्यालय परिसर के पीछे स्थित मैदान में क्रिकेट पिच और मैदान तैयार कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थी क्रिकेट खेल सकें। विद्यार्थियों ने स्वच्छ और ठंडे पेयजल की भी समस्या कलेक्टर सिंह को बताई, जिस पर उन्होंने प्राचार्य को वाटर कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

What do you think?