Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं को समय पर पूर्ण करें-कलेक्टर

2 min read
Drinking water schemes operated under Jal Jeevan Mission
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं को शीघ्रता से पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल मिल सके। उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पवन सुत गुप्ता को निर्देश दिए कि पेयजल पाइपलाइन के लिए जहां-जहां सडक़ खोद दी गई हैं उन्हें तत्काल सही कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि पानी की टंकी निर्माण के लिए जहां-जहां भूमि की आवश्यकता है, उसके प्रस्ताव भेजे जाएं ताकि भूमि का आवंटन किया जा सके। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानियां भी उपस्थित थी।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि जो ठेकेदार निर्माण कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं, तथा धीमी गति से कार्य कर रहे हैं, उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही की जाए। कार्यपालन यंत्री गुप्ता ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले के 98,000 परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया जाना है, जिसमें से 81000 परिवारों को कनेक्शन दिया जा चुका है। शेष का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि हरदा जिले में 4312 हैंडपंप चालू स्थिति में है।

What do you think?