Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर सिंह ने विद्युतीकरण के लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के दिए निर्देश

2 min read
Collector Singh raised the issue of pending electrification
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि विद्युतीकरण के जो कार्य लंबित हैं, उन्हें शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन के अभाव में विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना जहां रुकी हुई है, उसके प्रस्ताव भेजें ताकि भूमि उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में महा प्रबंधक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अनूप सक्सेना सहित कंपनी के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में कहा कि विद्युत बिलों की वसूली में जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि जो शासकीय अधिकारी कर्मचारी अपने घरों के विद्युत बिल की राशी जमा नहीं कर रहे हैं, उनका वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन शासकीय कार्यालयों द्वारा विद्युत बिल की राशि जमा नहीं कराई जा रही है उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं, उनसे विद्युत बिल की राशि वसूलने में भी जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में कहा कि आगामी सिंचाई के मौसम से पूर्व विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में आवश्यक सुधार कर लें, ताकि सिंचाई के मौसम में किसानों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हो सके। उन्होंने बैठक में सोडलपुर में निर्माणाधीन 132 केवी के विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

What do you think?