Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : सशक्त वाहिनी अभियान अंर्तगत आवेदन 07 से 15 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित

1 min read
Text Size:

Narmadapuram News : जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता लाने के उददेश्य से संपूर्ण प्रदेश में 02 अक्टूबर 2024 से 11 अक्टूबर 2024 शक्ति अभिनंदन अभियान आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में सशक्त वाहिनी अभियान अंर्तगत युवतियो एवं बालिकाओ को प्रतियोगी परीक्षा विशेषकर पुलिस भर्ती में चयन हेतु नि:शुल्क मार्गदर्शन, अध्ययन एवं शारीरिक प्रशिक्षण हेतु इच्छुक प्रतिभागियो के आवेदन 07 से 15 अक्टूबर 2024 तक कार्यालय जिंला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कलेक्ट्रेट परिसर नर्मदापुरम एवं कार्यालय वन स्टॉप सेटर, में आमंत्रित किये जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो एवं कक्षा 12वी उत्तीर्ण, हो, कार्यालयीन समय प्रात: 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। बताया गया कि अधिक जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07574-253254, 07574-253009 एवं 07574-252251 पर संपर्क कर जानकारी की जा सकती है।

What do you think?