Narmadapuram news : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भरगदा विकासखंड केसला में कक्षा 7, 8, 9 एवं 11 वीं की कक्षाओं की रिक्त सीटो पर प्रवेश के लिए आवेदन 5 जुलाई तक आमंत्रित किए गये हैं। प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भरगदा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि छात्र अपने आवेदन पत्र सादे कागज पर निर्धारित दस्तावेज सहित विद्यालय के कार्यालय में जमा कराए। छात्रो का शाला में प्रवेश चयन प्रक्रिया के आधार पर होगा।
Narmadapuram news : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भरगदा मेंप्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित







