Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : सोयाबीन फसल लेने वाले कृषकों के लिए सलाह जारी

1 min read
Advice issued for farmers growing soybean
Text Size:

Narmadapuram news : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा प्रदेश में सोयबीन फसल लेने वाले कृषकों के लिए सलाह दी गई है। संयुक्त संचालक कृषि नर्मदापुरम ने किसान भाईयों से कहा गया है कि वे जारी सलाह अनुसार सोयाबीन की बोबनी करें। इसके अनुसार 100 मिलीमीटर वर्षा होने के उपरांत ही सोयाबीन की बोबनी करना उचित है।

किसान भाईयो को सलाह दी गई है कि वे एक ही सोयाबीन बीज की किस्म का उपयोग न करे बल्कि इसके अलावा अन्य अनुशंसित सोयाबीन के बीज की 2 से 3 किस्मों की भी बोवनी करें। किसान भाई सोयाबीन की बोवनी के लिए अनुशंसित 45 सेमी कतारो की दूरी का अनिवार्य रूप से अनुपालन करे। साथ ही बीज को 2 से 3 सेमी की गहराई पर बौवनी करे।

किसान भाईयों से कहा गया है कि वे सोयाबीन फसल लेना चाहते है तो उक्त जारी सलाह अनुसार ही सोयाबीन की बौवनी करें तथा सोयाबीन फसल बौवनी करने एवं उसके पश्चात क्या-क्या सावधानियॉं एवं किन-किन उर्वरकां का उपयोग करना है इस तरह की जानकारी किसान भाई अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

What do you think?