Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : स्कूल बसों, ऑटो और मैजिक सहित 58 वाहनों की जांच 8 हजार 500 का चालान सहित 2 मैजिक जप्त

1 min read
Checking of 58 vehicles including school buses, autos and magic
Text Size:

Narmadapuram news : परिवहन आयुक्त, संभाग आयुक्त तथा कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा नर्मदापुरम शहर के विभिन्न मार्गो पर शनिवार की सुबह स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिसमे 22 स्कूल बसों सहित लगभग 58 छोटे स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिसमे 1 स्कूल बस ओवरलोड पाए जाने पर 5 हजार रुपए का चालान काटा गया, इसके अलावा 3 अन्य स्कूल वाहनों की चालानी कार्यवाही की गई। 2 मैजिक वाहनों में फिटनेस नही पाए जाने पर उन्हें जप्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा करवाया गया।

आरटीओ अधिकारी द्वारा शांति निकेतन स्कूल पहुंच कर बसों की जांच की गई, जिसमे कुछ सामान्य कमी पाए जाने पर शीघ्र कमियों को पूरा करने की हिदायत दी गई। आरटीओ अधिकारी द्वारा बताया गया कि शहरी तथा तहसीलों के सभी स्कूलों में छात्र छात्राओं के आवागमन हेतु उपलब्ध वाहनों की जांच आरटीओ जांच दल द्वारा की जा रही है, तथा लगातार स्कूल वाहनों में कमियों को पूरा करने की हिदायत दी जा रही है। जांच के दौरान कमी पाए जाने पर सख्ती के साथ चालानी, फिटनेस निरस्त तथा जप्ति की कार्यवाही भी की जा रही है।

What do you think?