Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : भूमि के रिकार्ड की समग्र एवं खसरा आधारित ई-केवायसी कराना अनिवार्य

2 min read
It is mandatory to get the land records' overall and Khasra based e-KYC done
Text Size:

Harda news : शासन की भूमि संबंधी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये कृषि भूमि धारकों व किसानों को अपनी भूमि के रिकार्ड की समग्र एवं खसरा आधारित ई-केवायसी कराना अनिवार्य किया गया है। अधीक्षक भू-अभिलेख हरदा ने सभी किसानों को सूचित किया है कि ग्राम की कृषि भूमि के रिकार्ड में दर्ज सभी किसानों व भूमि स्वामियों अर्थात सभी खातेदार व सहखातेदारों को समग्र पोर्टल के माध्यम से अपने समग्र आई.डी. तथा भूमि को अपने आधार नंबर के साथ ई-केवायसी करना अनिवार्य है।

उन्होने बताया कि ई-केवायसी कराने लिये ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड व समग्र आई.डी. के साथ अपने नजदीकी एम.पी. ऑनलाईन अथवा कियोस्क सेंटर पर तत्काल ई-केवायसी करायें। ई-केवायसी नहीं कराने की स्थिति में आगामी समय में भूमि से संबंधित शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पायेगा।

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि ई-केवायसी करने के लिये सर्वप्रथम समग्र पोर्टल ओपन करें। इसके बाद समग्र होम पेज में ‘‘समग्र प्रोफाईल अपडेट करें’’ आप्शन का चयन करें। इसके बाद ई-केवायसी और भूमि लिंक करें तथा अपने सभी खसरे को आधार तथा समग्र आई.डी. के साथ लिंक करें। उन्होने बताया कि यह प्रक्रिया भूमि स्वामी अपने संबंधित पटवारी, सचिव अथवा रोजगार सहायक के माध्यम से अथवा स्वयं भी अपने मोबाईल अथवा कंम्प्यूटर से कर सकता है।

What do you think?