Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

सांसद पाटिल ने मेडिकल कॉलेज में सी.सी.टी.वी. कंट्रोल रुम का शुभारंभ किया

2 min read
Text Size:

खंडवा – सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल ने शाम को खण्डवा मेडिकल कॉलेज के “ए” ब्लॉक स्थित सी.सी.टी.वी. कंट्रोल रुम का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होने सी.सी.टी.वी. कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर केमरों के माध्यम से वार्डों की निगरानी करने वाले कर्मचारियों से जानकारी ली, इस दौरान वार्डो व आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में अनाउंसमेंट हेतु लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से वार्डों में अनाउंसमेंट प्रक्रिया की भी उन्होंने जांच की। सांसद  पाटिल ने इस अवसर पर कहा कि कंट्रोल रुम के माध्यम से अस्पताल के भवन में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो के द्वारा तीसरी आंख के रुप में निगरानी रखी जा सकेगी। किसी भी प्रकार उन्होंने कहा किसी भी तरह की अप्रिय घटना पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में गंदगी करने वालों पर भी सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जाएगी। कैमरो के माध्यम से किसी भी वार्ड या कक्ष में अनाउंसमेंट कर चिकित्सक या स्टॉफ तक तुरंत अपना संदेश पहुचाया जा सकता है। इस अवसर पर मांधाता विद्यायक श्री नारायण पटेल, खण्डवा विद्यायक श्रीमति कंचन तनवे, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, डीन डॉ. संजय दादू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ.अनिरूध्द कौशल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, अधीक्षक डॉ. रंजीत बड़ोले, जिला क्षय अधिकारी डॉ. शक्तिसिंह राठौड़ सहित अन्य चिकित्सक व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

What do you think?