Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

सांसद पाटिल ने कलेक्टर गुप्ता को किया सम्मानित

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खण्डवा -सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता को “राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण के लिए पुरस्कृत होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर श्री गुप्ता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान खण्डवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि गत दिवस नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जल संरक्षण के क्षेत्र में संचालित “जल संचय, जन भागीदारी” अभियान हेतु खण्डवा जिले को देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 2 करोड़ रूपये का पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत की श्रेणी में खंडवा जिले की कावेश्वर पंचायत को द्वितीय पुरस्कार भी मिला। इस उपलब्धि के लिए सांसद श्री पाटिल ने कलेक्टर  गुप्ता एवं जिला प्रशासन की टीम की सराहना की।

What do you think?