Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

जिला चिकित्सालय में जॉनसन एंड जॉनसन द्वारा आधुनिक सर्जिकल प्रशिक्षण आयोजित

1 min read
Text Size:

पावनसिटी  समाचार पत्र नर्मदापुरम 

जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में जॉनसन एंड जॉनसन संस्थान ऑन व्हील स्किल लैब द्वारा सूचर सिम्युलेटर एवं मॉडल्स के माध्यम से प्रायोगिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला चिकित्सालय सहित जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं के चिकित्सकों, सर्जनों, नर्सिंग अधिकारियों, ओटी टेक्नीशियनों और ड्रेसरों को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सृजन सेंगर, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. भास्कर गुप्ता, आरएमओ डॉ. गजेंद्र यादव, डॉ. सौम्या रघुवंशी, डॉ मिलन सोनी एवं जिला मीडिया प्रभारी सुनील साहू की उपस्थिति में प्रतिभागियों को सर्जिकल प्रक्रियाओं में दक्षता बढ़ाने संबंधी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को नवीनतम तकनीकी पद्धतियों से अवगत कराते हुए उनकी कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

What do you think?