Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 15°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

गर्भावस्था में सिकल सेल जाँच हेतु संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

1 min read

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खण्डवा – नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह जिला अस्पताल खंडवा के ए ब्लॉक तृतीय तल स्थित मीटिंग हॉल में  गर्भावस्था में सिकल सेल रोगी की जाँच एवं प्रबंधन पर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन डॉ. निशा पवार, विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिला चिकित्सालय खण्डवा एवं जिला खरगोन से उपस्थित स्नातकोत्तर स्वास्थ्य अधिकारियों को सिकल सेल रोग के गर्भावस्था संबंधी प्रबंधन, जोखिम, पहचान उपचार पद्धतियां, काउंसलिंग तथा रेफरल सिस्टम प्रोटोकॉल संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में स्त्री रोग विभाग अध्यक्ष डॉ. निशा पवार के अलावा सह प्राध्यापक जनरल मेडिसिन विभाग डॉ. मोहित गर्ग, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गरिमा अग्रवाल, डॉ. भावना पटेल, सीनियर रेजिडेंट स्त्री एवं प्रसूति रोग डॉ. रानी निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ. सोनू रावत सह प्राध्यापक पैथोलॉजी विभाग, डॉ. कोमल छाबड़ा सहायक प्राध्यापक ने भी जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, मेडिकल कॉलेज सहायक अधीक्षक डॉ. सुनील बाजोलिया ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया।

What do you think?