खंडवा – सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री. कुंवर विजय शाह आगामी 15 अगस्त को खंडवा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. विजय शाह 15 अगस्त को खंडवा के पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

Leave a Reply