Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खंडवा

मामाडोह की अग्नि दुर्घटना प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया-मंत्री विजय शाह

2 min read

पावनसिटी  खंडवा

खंडवा – मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा विकासखंड के ग्राम मामाडोह मे शुक्रवार को हुई अग्नि दुर्घटना में कुल 8 परिवारों के घर जलकर नष्ट हो गए। अग्नि दुर्घटना की खबर मिलते ही प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह भोपाल से तुरंत रवाना होकर, कुछ ही घंटे में ग्राम मामाडोह पहुंचे। उन्होंने रात्रि में ही अग्नि दुर्घटना प्रभावित ग्रामीणों से भेंट की, और उन्हें सरकार की ओर से हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन अग्नि दुर्घटना प्रभावित परिवारों के साथ है।

मंत्री  शाह ने उपस्थित अधिकारियों को अग्नि दुर्घटना में नष्ट हुए आठ मकान फिर से बनवाने के लिए सभी पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत नए आवास स्वीकृत करने हेतु निर्देश दिए। एसडीएम श्री रमेश खतेड़िया ने इस अवसर पर मंत्री डॉ. विजय शाह को बताया कि पीडित परिवारों के लिए तात्कालिक सहायता रूप से आज ही 40 किलो गेहूं तथा 10 किलो चावल, 1 किलो नमक प्रति परिवार प्रदाय किया गया। इसके साथ ही अग्नि दुर्घटना प्रभावित परिवारों के लिए राशन किराना, कपडे व बिस्तर की भी आज ही व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों की भोजन व्यवस्था अभी ग्राम पंचायत की ओर से करवाई जा रही है तथा सभी पीड़ित परिवारों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के नवीनतम प्रावधानों के तहत पात्रता अनुसार आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के लिए प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं।