पावनसिटी हरदा
पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के मानसिक स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं पोषण संबंधी जागरूकता तथा नशामुक्ति के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशन में आज जिला हरदा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवारों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रेरित करना एवं नशे से दूर रहने हेतु जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं अधिकारियों द्वारा मानसिक तनाव प्रबंधन, संतुलित भोजन के महत्व, पारिवारिक सामंजस्य एवं नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने शिविर में सक्रिय सहभागिता करते हुए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. पारूल कासिव द्वारा बताया गया कि 10 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों में मानसिक एवं व्यवहारिक परिवर्तन तेजी से देखने को मिलते हैं। ऐसे समय में माता-पिता को बच्चों के व्यवहार को समझते हुए धैर्य एवं संवाद के माध्यम से उन्हें सही दिशा देने एवं नियंत्रित करने की आवश्यकता होती है।
कार्यक्रम में
डॉ. दीपक ठाकुर,
डॉ. गीतांजली परमार,
डॉ. पारूल कासिव,
सुश्री सुरेंद्र कौर,
आशीष साकल्ले
तथा पुलिस विभाग से अति पु अधीक्षक
श्री अमित मिश्रा एवं
श्रीमती रजनी गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को मानसिक एवं सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाया जा सके।

