Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

खंडवा में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित -मंत्री शाह

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा

देश में पुलिस दिवस मनाया गया मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में भी पुलिस दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह ने मंगलवार सुबह “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर खंडवा के पुलिस परेड ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों के त्याग और बलिदान ने हमारी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की है। मंत्री शाह ने परेड के बाद खंडवा जिले के शहीदों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार राय और जिला भाजपा अध्यक्ष  राजपाल सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  राय ने कहा कि पुलिस स्‍मृति दिवस श्रद्धा, स्मरण और संकल्प का दिन है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे वीर साथियों की स्मृति को समर्पित है। पुलिस अधीक्षक  राय ने इस अवसर पर विगत वर्ष शहीद हुए 191 पुलिस जवानों के नामों का वाचन किया। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राय ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को 16 हजार फिट की ऊंचाई पर हॉट स्प्रिंग लद्दाख में सीआरपीएफ के 10 जवानों ने देश के लिए अपने प्राणों की शहादत दी थी। उन्ही की स्मृति मे प्रतिवर्ष जिला स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप मे मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में पुलिस व अर्धसैनिक बल के कुल 191 अधिकारी और जवानों ने विगत वर्ष मे देश की आंतरिक सुरक्षा को अक्षुण्य बनाये रखने के लिए अपने उच्च कर्तव्य परायणता को दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान देकर वीरगति को प्राप्त हुए हैं। इनमें मध्यप्रदेश के 11 अधिकारी और जवान थे, जिन्होंने अपनी शहादत दी है। उन्होंने बताया कि खंडवा जिले में पदस्थ निरीक्षक संजय पाठक भी ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। कार्यक्रम में अधिकारीगण और शहीदों के परिजन भी उपस्थित थे। पुलिस स्मृति परेड दल का नेतृत्व सूबेदार धरम सिंह जामोद द्वारा किया गया।

What do you think?