Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

मंत्री शाह ने स्वच्छता मित्रों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

1 min read
Text Size:

खंडवा-, प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री. कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को खालवा विकासखंड के ग्राम रोशनी में आयोजित कार्यक्रम में “स्वच्छता मित्र आपके द्वार” योजना के तहत कुल 4 दोपहिया स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन गौड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद थे। ग्राम खारकला, रोशनी, खालवा एवं आशापुर के स्वच्छता मित्रों के वाहनों को इस अवसर पर रवाना किया गया।
जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर गौड़ा ने इस अवसर पर बताया कि ये स्वच्छता मित्र अपने-अपने क्षेत्र के गांवो में सामुदायिक शौचालय एवं व्यक्तिगत शौचालयों की साफ सफाई का कार्य करेंगे। इसके लिए इन्हें सामुदायिक शौचालय की स्वच्छता के लिए 200 रुपए तथा व्यक्तिगत शौचालय की स्वच्छता के लिए 50 रुपए का भुगतान करना होगा। इस अवसर पर बताया गया कि प्रत्येक स्वच्छता मित्र को 16700 लागत की स्वच्छता किट प्रदान की गई है।

What do you think?