Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 16°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
खंडवा

प्रभारी मंत्री  लोधी ने लायंस क्लब के “भोजन सेवा केंद्र” के भवन का भूमि पूजन किया

2 min read

पावनसिटी  खंडवा

खंडवा – प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री तथा खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मंगलवार को लायंस क्लब के जिला अस्पताल परिसर में निर्मित होने वाले “भोजन सेवा केंद्र” के भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, विधायक नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, कलेक्टर  ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक  अगम जैन और जिला भाजपा अध्यक्ष  राजपाल सिंह तोमर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी मौजूद थे।

प्रभारी मंत्री  लोधी ने इस अवसर पर कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। लायंस क्लब देश विदेश में समाज सेवा के क्षेत्र में जाना जाता है। पूरे विश्व में लायंस क्लब के कार्यकर्ता समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खंडवा जिला अस्पताल परिसर में लायंस क्लब द्वारा गरीब मरीजों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाना, एक अत्यंत सराहनीय कार्य है।

सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल ने अवसर पर सभी को नर्सिंग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मरीजों की जितनी सेवा अस्पताल में नर्स करती है, उतनी सेवा उनके परिवारजन भी नहीं कर पाते। उन्होंने समर्पण भाव से समाज सेवा के कार्य करने के लिए लायंस क्लब के पदाधिकारियो की सराहना की।

What do you think?